मुख्यपृष्ठग्लैमरसलमान ने लगाई करिश्मा की क्लास...‘ये क्या पहन रखा है?’

सलमान ने लगाई करिश्मा की क्लास…‘ये क्या पहन रखा है?’

सलमान खान और करिश्मा कपूर की दोस्ती में मस्ती भी है और नोकझोंक भी! ‘कॉफी विद करण ९’ में दोनों ने ९० के दशक के ऐसे किस्से सुनाए कि करण जौहर भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। करिश्मा ने बताया कि फिल्म ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान सलमान को उनकी ड्रेस पसंद नहीं आई थी। डांस करते वक्त स्कर्ट बार-बार ऊपर खिसक रही थी और कपड़ा भी काफी ट्रांसपैरेंट था। सलमान ने साफ कह दिया कि पहले कपड़े बदलो, फिर शूटिंग होगी! आखिरकार करिश्मा को डायरेक्टर डेविड धवन से शिकायत करनी पड़ी। इतना ही नहीं, सलमान ने ‘बीवी नंबर १’ हिट होने के बावजूद करिश्मा से मजाक में कह दिया था कि फिल्म फ्लॉप हो गई। उनकी शरारत से करिश्मा रो पड़ी थीं।

अन्य समाचार