मुख्यपृष्ठखेलहौसलों की उड़ान पदकों की बरसात!

हौसलों की उड़ान पदकों की बरसात!

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स २०२६ में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन अपना दम दिखा दिया है। भारत ने अब तक ४ स्वर्ण, ५ रजत और २ कांस्य सहित कुल ११ पदक अपने नाम किए हैं। निशानेबाजी में मोना अग्रवाल ने महिलाओं की १० मीटर एयर राइफल एसएच१ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा ने रजत हासिल किया। एथलेटिक्स में रिंकू हुड्डा ने भाला फेंक में गोल्ड और अजीत सिंह यादव ने सिल्वर जीता। महिलाओं की १५०० मीटर दौड़ में सौम्या ने स्वर्ण और राधा वेंकटेश ने रजत पदक अपने नाम किया। जूडो में कोकिला ने रजत और कपिल परमार ने कांस्य पदक जीता। तैराकी में रवि कार्तिक बुडीगिना ने सिल्वर जीतकर भारत का खाता मजबूत किया। भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से पदक तालिका में देश की स्थिति मजबूत हुई है।

अन्य समाचार