मुख्यपृष्ठनए समाचारसलमान खान के करीबियों पर भी गैंगस्टरों की नजर...टाइगर श्रॉफ पर फायिंरग...

सलमान खान के करीबियों पर भी गैंगस्टरों की नजर…टाइगर श्रॉफ पर फायिंरग के बाद सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ी

-मुंबई में फिल्मी सितारे दहशत में
-४ साल में ८ एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में फिर एक बार अंडरवर्ल्ड सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायिंरग है। इस घटना के बाद अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान के घर के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मियों और पुलिस वाहनों की तैनाती की गई है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि मुंबई की कानून-व्यवस्था चरमरा रही है और हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा खतरे में है। खासकर फिल्मी हस्तियां दहशत में है। मुंबई में इससे पहले भी सलमान खान के आवास के बाहर फायिंरग की घटना सामने आ चुकी है। अब टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी और सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ाए जाने से फिल्मी दुनिया में चिंता बढ़ गई है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि हमलावरों ने वारदात से पहले टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी थी।
अपराधी हथियारों से लैस होकर बेखौफ शहर में घुसते हैं। किसी व्यक्ति की गतिविधियों की हफ्तों रेकी करते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाके में फायिंरग करके फरार हो जाते हैं। इससे यही साबित होता है कि पुलिस की खुफिया व्यवस्था बुरी तरह नाकाम है। पिछले ४ साल में सलमान खान समेत ८ एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक हो चुका है।
फिल्मी हस्तियां और व्यापारी टारगेट पर
एक्टर टाइगर श्रॉफ के अलावा शनिवार को वडाला में तीन युवकों ने एक व्यापारी पर तीन राउंड गोलियां दागी। बता दें कि इससे पहले जुहू स्थित फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर १ फरवरी २०२६ की देर रात बिश्नोई गैंग के शूटरों ने फायिंरग की थी।

 

अन्य समाचार