-टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी का नया ऑडियो वायरल
-बॉलीवुड और दाऊद के संबंधों को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में अंडरवर्ल्ड की दहशत एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित का एक नया ऑडियो सामने आया है। इसमें अभिनेता सलमान खान को फिर धमकी दी गई है। ऑडियो में कहा गया है कि यदि गैंग के दो सदस्यों को मार दिया गया, तो मुंबई में उनके २०० शूटर्स तैयार हैं। इतना ही नहीं, वक्ता ने ७० हजार शूटर्स होने का भी दावा किया है। हालांकि, इन दावों और ऑडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित ऑडियो में सलमान खान से जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर अभिनेता के आसपास के लोगों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है। ऑडियो में बॉलीवुड और भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के संबंधों को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को प्रमाणित तथ्य नहीं माना जा सकता।
मुंबई पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल्मी सितारों को धमकियां देने और गैंग के नाम पर खुलेआम दहशत पैâलाने वालों पर सरकार वैâसे लगाम लगाएगी। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यहां गैंगस्टरों की धमकियां केवल फिल्मी सितारों की सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। धमकी देने वालों, उनके स्थानीय मददगारों और उनके नेटवर्क ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
