मुख्यपृष्ठनए समाचारवोट बचाओ, देश बचाओ' ....मुंबई में गूंजा नारा

वोट बचाओ, देश बचाओ’ ….मुंबई में गूंजा नारा

-मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
द्रुप्ति झा / मुंबई
देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत दादर मार्वेâट (सुविधा के पास) में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा व सांसद वर्षाताई एकनाथ गायकवाड़ तथा धारावी विधानसभा की विधायक r डॉ. ज्योतिताई गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान माहिम विधानसभा के ब्लॉक क्रमांक १८२, १९०, १९१, १९२ और १९४ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने वाले ‘एसआईआर’ को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई गई। देश में लोकतंत्र की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगामी सभी चुनाव ईवीएम के बजाय पारंपरिक बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराने पर जोर दिया गया।

 

अन्य समाचार