-अमिताभ श्रीवास्तव
बात तो अपने काम की होती है, जिसमें जो कंफर्टेबल हो उसमें ही वो अपना काम करेगा। अब देखिए न एक खूबसूरत फुटबॉल फोटोग्राफर पर उसके कपड़ो को लेकर बैन लगाया गया मगर उसने आवाज उठाई और अब ग्राउंड पर रिवीलिंग आउटफिट्स पर बैन लगाने की कोशिश से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। जी हां, पैराग्वे के फर्स्ट-डिवीजन क्लब स्पोर्टिवो अमेलियानो ने प्रेस के सदस्यों से एक ड्रेस कोड फॉलो करने की रिक्वेस्ट की, ताकि ‘क्लब की इंस्टीट्यूशनल इमेज बनी रहे’। फोटोग्राफर एड्रियाना वैâबेलेरो को स्पोर्टिवो की रिक्वेस्ट से टारगेटेड महसूस हुआ, जिसका बैन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए था। अमेलियानो के सदस्यों ने ‘लो-कट ब्लाउज’ और ‘नाभि के प्रदर्शन’ पर भी प्रतिबंध लगा दिया। महिला पत्रकारों और फोटोग्राफरों को काले या गहरे नीले रंग के अलावा किसी और रंग की लेगिंग पहनने पर भी रोक है। २९ साल की एड्रियाना का कहना है कि यह सारा ड्रामा तब शुरू हुआ जब उनकी एक फोटो वायरल हो गई। उन्होंने कहा कि इस विवादित कदम से उनके सहकर्मियों के काम में रुकावट आ सकती है। एड्रियाना ने कहा, ‘मैं हमेशा अपनी नौकरी के लिए सबसे आरामदायक कपड़े पहनना चाहती हूं। कभी न कभी शायद ऐसा होना ही था।’ सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद पैराग्वे की टीम आखिरकार पीछे हट गई। एड्रियाना के अकेले इंस्टाग्राम पर २,००,००० से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
एथलीट हसीना का ड्रामैटिक लुक
टीम इंग्लैंड की गोल्डन गर्ल कीली हॉजकिंसन ने इंस्टाग्राम पर अपना नया ड्रामैटिक लुक दिखाकर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। जी हां, २४ साल की ओलंपिक ८०० मीटर की चैंपियन ने सोशल मीडिया अपडेट में अपने फॉलोअर्स को अपने लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन की एक झलक दी। हॉजकिंसन, जो अपने सुनहरे बालों के लिए जानी जाती हैं, अपने ट्रेडमार्क हेयरस्टाइल में बदलाव का इशारा करती दिखीं। एथलेटिक्स सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘ओएमजी बाय’ शब्दों के साथ अपडेट साझा किया। उनका लेटेस्ट अपीयरेंस उन फैंस का खूब ध्यान खींचेगा जो उन्हें उनके जाने-पहचाने हेयरस्टाइल में देखने के आदी हो गए हैं। हॉजकिंसन ने सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फॉलोइंग बना ली है, जहां वह रेगुलर तौर पर रनिंग ट्रैक से दूर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। और उनके लेटेस्ट स्टाइल चेंज ने सपोर्टर्स को एक और टॉकिंग पॉइंट दिया है, क्योंकि ओलंपिक चैंपियन अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं डरतीं। ब्रिटिश स्टार को पहले भी अपने ग्लैमरस आउटफिट्स और फैशन चॉइस के लिए फैंस से काफी तारीफें मिल चुकी हैं। हॉजकिंसन ने फैशन के प्रति अपने प्यार के बारे में भी खुलकर बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि अच्छा दिखना और अच्छा महसूस करना उनके कॉन्फिडेंस के लिए जरूरी है। लेकिन ट्रैक पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें ब्रिटेन के सबसे बड़े खेल सितारों में से एक बना दिया है, जिन्होंने २०२४ में पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की ८०० मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
