टीम इंडिया ने दूसरे टी-२० मुकाबले में ऐसा पलटवार किया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज देखते रह गए! आखिरी ओवर में भारत ने चार विकेट से बाजी मारकर पांच मैचों की सीरीज में २-० की बढ़त बना ली। जीत के असली हीरो रहे तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। ७० रन पर पांच विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में फंस गई थी। आखिरी पांच ओवर में ६८ रन चाहिए थे और छह विकेट गिर चुके थे। लेकिन तिलक और नीतीश ने हार मानने से इनकार कर दिया। तिलक ने २६ गेंदों पर नाबाद ५१ रन ठोके, जबकि नीतीश ने महज १३ गेंदों में २६ रन जड़ दिए। दोनों ने ३० गेंदों पर नाबाद ६९ रन जोड़कर मैच का पासा पलट दिया। इससे पहले ग्लेन फिलिप्स के ७० और बेवन जैकब्स के ५८ रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने १८० रन बनाए थे।
