मुख्यपृष्ठनए समाचारबेस्ट बस सेवा पर कोली महिलाओं का फूटा गुस्सा

बेस्ट बस सेवा पर कोली महिलाओं का फूटा गुस्सा

-बस नहीं रुकी तो हाथों में कोयता लेकर सड़क पर उतरेंगी
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर नाराजगी सामने आई है। बेस्ट बसों के नहीं रुकने से परेशान कोली महिलाओं ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि बसें निर्धारित स्टॉप पर नहीं रुकीं, तो वे हाथों में कोयता लेकर सड़क पर खड़ी होंगी।
मछली बेचने वाली कोली महिलाओं के लिए बस सेवा रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। उन्हें सुबह-सुबह मछली लेकर बाजार पहुंचना होता है। ऐसे में बसें नहीं रुकने से उनका समय बर्बाद होता है और कारोबार पर भी असर पड़ता है। महिलाओं का आरोप है कि बस कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
महिलाओं के इस आक्रोश से बेस्ट प्रशासन के सामने एक गंभीर समस्या पैदा हो गई है। कोली महिलाओं का कहना है बस स्टॉप पर बस रोकना बेस्ट कर्मचारियों की जिम्मेदारी है फिर बसें रोकी नहीं जाती हैं। अब देखना होगा कि बेस्ट प्रशासन कोली महिलाओं की नाराजगी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाता है या फिर शिकायतें और विरोध बढ़ने का इंतजार करता है।

अन्य समाचार