मुख्यपृष्ठनए समाचार`मेरी हत्या की साजिश रच रहे फडणवीस-शिंदे!'

`मेरी हत्या की साजिश रच रहे फडणवीस-शिंदे!’

-मनोज जरांगे का गंभीर आरोप, सियासी संग्राम तेज

सामना संवाददाता / मुंबई

मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है। जरांगे के मुताबिक, उनके खिलाफ ५०० करोड़ रुपए के कथित षड्यंत्र और बदनाम करने की कोशिश के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट व्यवस्था भी हटा दी है और उनके घर पर हमले की आशंका है।
जरांगे ने कहा कि मराठा आरक्षण और किसानों के मुद्दे उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और अपनी पार्टी के संदिग्ध लोगों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने मंत्री उदय सामंत, शंभूराज देसाई या चंद्रशेखर बावनकुले को चर्चा के लिए भेजने की चुनौती भी दी।जरांगे ने रामदास कदम की भूमिका की जांच की मांग की है। इसीके साथ ही जरांगे ने सरकार से ऑडियो क्लिप के स्रोत और जानकारी देने वाले गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

अन्य समाचार