मुख्यपृष्ठग्लैमर‘आज नानी होतीं तो गर्व करतीं!’..श्रद्धा के छलके आंसू

‘आज नानी होतीं तो गर्व करतीं!’..श्रद्धा के छलके आंसू

बॉलीवुड की चुलबुली श्रद्धा कपूर इस बार अपने अंदाज से नहीं, बल्कि आंसुओं से सुर्खियों में छा गईं। उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो अभिनेत्री भावुक हो गईं और मंच पर ही उनकी आंखें छलक पड़ीं। दरअसल, फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपनी नानी को याद किया। श्रद्धा ने कहा कि उनके मन में सबसे पहला खयाल यही आया कि उनकी नानी को उन पर बहुत गर्व होता। नानी ने भी जिंदगी में काफी संघर्ष देखा था। ट्रेलर लॉन्च पर श्रद्धा नौवारी साड़ी, नथ और हाथों में घुंघरू पहनकर पहुंचीं। उनका मराठी अंदाज देखते ही बना। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और जीशान अयूब भी नजर आएंगे।

अन्य समाचार