-यामी ने पैक कर लिया था बोरिया-बिस्तर
बॉलीवुड की चमक-दमक और ग्लैमर के पीछे संघर्ष की कहानी भी छिपी होती है। अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने करियर को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। यामी ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया था, जब वह मुंबई की फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर हिमाचल प्रदेश लौटने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। यहां तक कि उन्होंने वहां जमीन भी खरीद ली थी। यामी ने सोच रखा था कि अगर उनकी अगली फिल्म नहीं चली तो बैग पैक करेंगी और मायानगरी छोड़कर खेती-बाड़ी में जुट जाएंगी। टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली यामी को शुरुआती सफलता के बाद कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। लगातार सफलता की अनिश्चितता ने उन्हें दूसरा रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, किस्मत ने पलटी मारी और अगली फिल्म ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी। वरना आज यामी खेतों में फसल उगा रही होतीं!
