मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : फुटबॉलर के घर चोरी

आउट ऑफ पवेलियन : फुटबॉलर के घर चोरी

अमिताभ श्रीवास्तव

आजकल खिलाड़ियों के घर चोरी बहुत होने लगी है। अब देखिए न ताजा घटना है कि प्रीमियर लीग के स्ट्राइकर थिएर्नो बैरी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बैरी कल रात एक मैच खेल रहे थे। जी हां, एवर्टन जब मैच खेल रहे थे तब उनके घर सेंधमारी हो रही थी। चोरी के बाद उसकी गर्लफ्रेंड चार्लीन, जिसकी एक साल की बेटी है ने बताया कि वे एक ‘बहुत परेशान करने वाले और बुरा अनुभव के शिकार हुए हैं। उन्होंने इस घटना के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया और कहा कि अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वे आगे आएं। चार्लीन को लगता है और यह दूसरों के लिए भी एक सबक हो सकता है कि एक महीने पहले उसने टिकटॉक पर प्रॉपर्टी में डिजाइनर हैंडबैग का ढेर दिखाया था। शायद इससे प्रभावित होकर ही चोरों ने उनके घर का रुख किया हो। बता दें कि बैरी और उनका परिवार फुटबॉल खिलाड़ियों को टारगेट करके हुई चोरी के नए शिकार हैं।
बूचर्ड बनी ब्रिटनी
यूजनी बूचर्ड एक टेनिस खिलाड़ी है। हैलोवीन के इस दौर में उसने भी कमाल दिखाया है। जी हां, वह पूरी तरह से ब्रिटनी स्पीयर्स बन गई जब उसने अपना डरावना हैलोवीन आउटफिट दिखाया। पूर्व टेनिस स्टार और अब बीबीसी की समीक्षक बूचर्ड ने इस टेनिस से दूर अपने समय का उपयोग अपने डरावने सीजन लुक के लिए आइडिया सोचने में किया और वह निश्चित रूप से इसमें सफल रहीं। २०२५ में रिटायर होने वाली बूचर्ड को हरे रंग के टॉप और काले शॉर्ट्स में देखा गया, जिससे उनका पेट खुला हुआ था, और उन्होंने इसे एक नारंगी रंग के खिलौने वाले सांप, एक माइक्रोफोन और चमकदार सफेद बूट्स के साथ पहना था। और अगर इस कैनेडियन खिलाड़ी का लुक पसंद आया है तो ऐसा इसलिए है क्योंकि सबने शायद २००१ में पॉप सुपरस्टार ब्रिटनी को भी यही आउटफिट पहने देखा होगा। २५ साल पहले, सिंगर एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में ‘आई एम द स्लेव ४ यू’ परफॉर्म करने आई थीं। उन्होंने एक छोटा सा हरा बिकिनी टॉप, ग्लिटर पहना था और गले में एक असली २५ पाउंड का एल्बिनो बर्मीज पाइथन लटका रखा था। ब्रिटनी ने बाद में याद किया कि जब वह पहली बार स्टेज पर सांप को लेकर गई थी, तो वह सच में कितनी डरी हुई थी, जबकि वह बाहर से कॉन्फिडेंट दिख रही थी।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार