-मैदान पर मचा हड़कंप
हांगकांग सिक्सेस २०२६ में टीम इंडिया की किस्मत रूठी हुई है। पहले पाकिस्तान, फिर यूएई और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। रही-सही कसर मैदान पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरी कर दी। भारत और यूएई के मुकाबले में टी नटराजन के बाउंसर पर बल्लेबाज खालिद शाह ने ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंद सीधे बाउंड्री पार खड़े अंपायर के सिर पर जा लगी। गेंद लगते ही अंपायर जमीन पर गिर पड़े और मैदान पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, मुकाबले में भारत ने ६ ओवर में ९४ रन बनाए, लेकिन यूएई ने महज १० गेंद बाकी रहते ६ विकेट से जीत छीन ली। खालिद शाह ने १४ गेंदों में ५२ रन ठोककर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अंपायर की हालत पर आधिकारिक अपडेट नहीं आया था।
