मुख्यपृष्ठग्लैमरकमेंट करना पड़ा भारी जाह्नवी को ट्रोलर्स ने घेरा!

कमेंट करना पड़ा भारी जाह्नवी को ट्रोलर्स ने घेरा!

बॉलीवुड में रिश्तों की गॉसिप कभी पुरानी नहीं होती, बस नए बयान उसे फिर गर्म कर देते हैं। इस बार जाह्नवी कपूर ने ऐसा तीर छोड़ा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया से जुड़ा पुराना कॉन्सर्ट विवाद फिर सुर्खियों में आ गया। ‘कॉफी विद करण ९’ में जब जाह्नवी से वीर के लिए डेटिंग सलाह मांगी गई तो उन्होंने तपाक से कहा, ‘उसे कभी किसी कॉन्सर्ट में मत ले जाना।’ बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। यूजर्स ने इसे तारा सुतारिया पर अप्रत्यक्ष तंज बताते हुए जाह्नवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उन पर दूसरी महिला को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। दरअसल, एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा के साथ गायक की नजदीकियों और दर्शकों में मौजूद वीर के वीडियो ने पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, तारा और वीर ने उन दावों को खारिज किया था। जाह्नवी की एक लाइन ने अब पुराने विवाद में फिर से तड़का लगा दिया है।

अन्य समाचार