मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार में हो दम और हाथों में हो बेलन...साई को चाहिए ऐसा...

प्यार में हो दम और हाथों में हो बेलन…साई को चाहिए ऐसा साजन!

माता सीता बनकर पर्दे पर मर्यादा की मिसाल पेश करने जा रहीं साई पल्लवी ने अपनी निजी जिंदगी के मामले में भी दिल की बात खुलकर कह दी। ‘कौन बनेगा करोड़पति १८’ के मंच पर अमिताभ बच्चन ने जब उनसे होने वाले जीवनसाथी की खूबियों के बारे में पूछा तो अभिनेत्री ने अपनी पसंद बता दी। साई के मुताबिक, उनका हमसफर सबसे पहले अच्छा इंसान होना चाहिए, खुदगर्ज नहीं। उसे अपनी गलतियां स्वीकार करना और दूसरों पर दोष मढ़ने से बचना भी आना चाहिए। हां, अगर उसे खाना बनाना भी आता हो तो फिर क्या कहने! शो में साई ने यह भी बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के बाद अभिनय की दुनिया में आना भगवान की मर्जी थी। वहीं, माता सीता का किरदार मिलते ही उन्होंने बिना ज्यादा सोच-विचार के हामी भर दी। रणबीर कपूर ने भी मजाकिया अंदाज में उनकी बात पर चुटकी ली और सेट पर हंसी छा गई।

अन्य समाचार