‘बिग बॉस २०’ के घर में इस बार प्यार का नहीं, खौफ और हिंसा का किस्सा गूंजा। एक्ट्रेस कनिका मान ने अपने पुराने रिश्ते की ऐसी दहला देने वाली कहानी सुनाई कि साथी कंटेस्टेंट्स के भी होश उड़ गए। कनिका ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनका एक्स बॉयफ्रेंड इस कदर सनकी और हिंसक था कि कपड़े पसंद न आने पर उसने उन्हें सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। फोन छीनकर फेंकने से लेकर क्लासरूम और हॉस्टल तक पीछा करने की हरकतें भी कीं। हद तो तब हो गई, जब वह एक दिन चाकू लेकर कॉलेज पहुंच गया और खुद को चोट पहुंचाने लगा। कनिका को हर वक्त अपनी जान का डर सताता था। आखिरकार उन्होंने क्लासमेट से पुलिस बुलवाई। आरोपी को दो-तीन दिन जेल में रहना पड़ा, लेकिन उसके परिवार की तरफ से धमकियों का सिलसिला फिर भी नहीं थमा।
