न्यूजीलैंड ने सीरीज के आखिरी टी-२० मुकाबले में भारत को सात विकेट से हराकर जीत का स्वाद चखा, लेकिन सीरीज ३-२ से टीम इंडिया के नाम रही। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर १९१ रन बनाए। शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ईशान ने ३२ गेंदों में ६१, जबकि अय्यर ने २३ गेंदों में ५० रन ठोके। निचले क्रम में नमन धीर और नीतीश रेड्डी ने भी उपयोगी योगदान दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी। टिम सीफर्ट ने ५० गेंदों में ९३ रन कूटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने ३८ गेंदों में नाबाद ६५ रन जड़ दिए। दोनों की आतिशी बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए। कीवी टीम ने महज १७.५ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
