मुख्यपृष्ठनए समाचारहैप्पी दिवाली....!..फिर से बढ़े सीएनजी, एलपीजी के दाम...मिठाई की मिठास भी महंगी

हैप्पी दिवाली….!..फिर से बढ़े सीएनजी, एलपीजी के दाम…मिठाई की मिठास भी महंगी

सामना संवाददाता / मुंबई
ऐन दीवाली से पहले, भारत में लगातार तीसरे महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है, जो १ नवंबर २०२६ से लागू हो गई है। इसी बीच सीएनजी के कीमतों में भी इजाफा हुआ है जो ६ठीं दफा है। प्रमुख महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में १० से १७ रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतें अपरिवर्तित हैं। दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के बीच आम जनता और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है।
तेल कंपनियों ने १ नवंबर से एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार १९ किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। वही सीएनजी के रेट में भले एक रुपए की दर से इजाफा हुआ है लेकिन उसका असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा!
कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई की दुकानों और वैâटिंरग कारोबार में होता है। लगातार दूसरे महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी से इन कारोबारियों की परिचालन लागत बढ़ेगी। त्योहारों के सीजन में मिठाइयों और खाने-पीने की वस्तुओं की मांग पहले से अधिक रहती है। ऐसे में बढ़ी हुई लागत का असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ सकता है। सीएनजी के बड़े हुए दामों का असर भी जनता की जेब पर ही पड़ेगा।
अगर होटल और रेस्टोरेंट मैनेजमेंट गैस की बढ़ी कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालते हैं तो बाहर खाना और मिठाई खरीदना महंगा हो सकता है, साथ ही मिठाई लाने मिठाई की दुकान तक पहुंचना भी महंगा होगा ही, भले ही अपनी स्कूटी से!

अन्य समाचार