मुख्यपृष्ठनए समाचार`ज्ञानेश कुमार पर केंद्र सरकार तुरंत ले फैसला'...शरद पवार का बड़ा बयान;...

`ज्ञानेश कुमार पर केंद्र सरकार तुरंत ले फैसला’…शरद पवार का बड़ा बयान; विपक्ष ने खोला मोर्चा

सामना संवाददाता / बारामती
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। पिछले डेढ़ महीने से उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है। एसआईआर और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी `इंडिया’ गठबंधन ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सांसद शरद पवार ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। शरद पवार ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के मामले में केंद्र सरकार को तत्काल निर्णय लेने की जरूरत थी। इसी मुद्दे पर आज और कल सभी विपक्षी दल एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की ओर से सांसद सुप्रिया सुले और स्थानीय नेता इस आंदोलन में शामिल हुए हैं।
सूखे को लेकर भी सरकार को घेरा
शरद पवार ने महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वह पंढरपुर, सोलापुर और धाराशिव जिलों का सूखा दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत है। यदि राज्य सरकार केंद्र को स्थिति की गंभीरता समझाने में सफल रहती है, तो किसानों और प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

अन्य समाचार