मुख्यपृष्ठखेलसिंधु ने जीता हाइलो ओपन खिताब!..डेनमार्क की कजेर्सफेल्ट को हराया

सिंधु ने जीता हाइलो ओपन खिताब!..डेनमार्क की कजेर्सफेल्ट को हराया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए हाइलो ओपन सुपर ५०० का महिला एकल खिताब जीत लिया है। हाल ही में सारलैंडहाले में हुए फाइनल में दूसरी वरीय सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेर्सफेल्ट को सिर्फ ३९ मिनट में २१-१२, २१-१४ से सीधे गेमों में हराया। यह विश्व नंबर ८ सिंधु के खिलाफ विश्व नंबर २५ डेनिश शटलर पर उनकी ७वीं जीत है। ३१ वर्षीय पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु का यह इस सीजन का दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन जीता था और पिछले हफ्ते प्रâेंच ओपन में रनर-अप रही थीं। इस जीत से उन्हें ९२०० रैंकिंग अंक मिले हैं और वे वर्ल्ड टूर फाइनल्स की दौड़ में बनी हुई हैं। इस जीत के साथ सिंधु हाइलो ओपन जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसी टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल का खिताब जीतकर भारत के लिए दोहरी खुशी दिलाई। उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को २१-१७, २१-१० से हराया।

अन्य समाचार