मुख्यपृष्ठअपराधअंडरवर्ल्ड के ‘भाई' ही नहीं, ‘हसीनाएं' भी खतरनाक

अंडरवर्ल्ड के ‘भाई’ ही नहीं, ‘हसीनाएं’ भी खतरनाक

-टाइगर श्रॉफ फायिंरग में तीसरी हसीना हुई बेनकाब

फिरोज खान / मुंबई

मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया को हमेशा दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, अरुण गवली और हाजी मस्तान जैसे माफियाओं के नाम से पहचाना गया। लेकिन अपराध की इस काली दुनिया में सिर्फ ‘भाई’ ही नहीं, बल्कि कई ‘हसीनाओं’ की भी अहम भूमिका रही है। कभी अवैध कारोबार का नेटवर्क संभालने तो कभी हथियारों की सप्लाई, आर्थिक लेन-देन और गैंग के संपर्कों को बनाए रखने में हसीनाओं के नाम सामने आते रहे हैं। टाइगर श्रॉफ फायिंरग केस ने एक बार फिर इस अनदेखे चेहरे को चर्चा में ला दिया है।
१८ अक्टूबर को जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े ठिकाने के बाहर पांच राउंड फायिंरग हुई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में हरियाणा के करनाल से २२ वर्षीय सुबेहा पंडित को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की संख्या १३ हो गई है। इससे पहले राधा वर्मा और बबीता राव नाम की दो हसीनाओं को अमृतसर से मुंबई हथियार पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब इन महिलाओं की भूमिका और आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है। मुंबई के अंडरवर्ल्ड का इतिहास देखें तो जेनाबाई दारूवाली, महालक्ष्मी पप्पामणि, हसीना पारकर, नीता नाईक, रूबिना शेख जैसे नाम सामने आते हैं। दाऊद की बहन हसीना पारकर पर मुंबई में संपत्ति विवादों और वसूली के कारोबार में प्रभाव रखने के आरोप लगे थे। वहीं जेनाबाई दारूवाली का नाम पुराने अवैध शराब और तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा। छोटा राजन की पत्नी सुजाता उर्फ नानी और नीता नाईक का नाम भी आपराधिक मामलों और जांच में सामने आया।

अन्य समाचार