मुख्यपृष्ठखेलविराट की छलांग ने उड़ाए कीवियों के होश!

विराट की छलांग ने उड़ाए कीवियों के होश!

उम्र बढ़ रही है, लेकिन विराट कोहली का जोश और फुर्ती अब भी नौजवानों को मात दे रही है! ३९वें जन्मदिन से ठीक पहले विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर ऐसा कारनामा किया कि दर्शक दंग रह गए। अंशुल कंबोज की गेंद पर नाथन स्मिथ ने शॉट खेला तो गेंद दूसरी स्लिप में खड़े विराट से दूर निकल रही थी। लेकिन किंग कोहली ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से ऐसा कैच लपका कि बल्लेबाज की पारी खत्म हो गई। इसके बाद विराट ने धनुष-बाण वाला पुराना जश्न मनाया और जॉन सीना का मशहूर ‘यू कांट सी मी’ इशारा भी किया। उधर, भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। न्यूजीलैंड की पूरी टीम १८५ रनों पर ढेर हो गई। अर्शदीप ने चार विकेट झटके।

अन्य समाचार