मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविद्यार्थियों ने अपनी पाकिट मनी से मनाई दीपावली

विद्यार्थियों ने अपनी पाकिट मनी से मनाई दीपावली

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
दीपावली खुशियों का त्योहार माना जाता है। लोग एक दूसरों के घर, दफ्तर जाकर उनका मुंह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन सभी के भाग्य में यह नहीं होता।लोग अपनी आर्थिक परिस्थितियों के चलते न तो मुंह मीठा कर पाते हैं और न ही इस त्योहार का आनंद उठा पाते हैं। ऐसे में जरुरत मंदों के साथ खुशियां मनाने का एक नायाब तरीका कुछ विद्यार्थियों ने निकाला जो काबिले तारीफ है। वसई पूर्व स्थित जूचंद्र के कर्मवीर भाऊराव पाटिल तथा एस पी ज्यूनियर कालेज २५० से अधिक छात्रों ने अपनी पाकिट मनी से मिष्ठान्न, नमकीन, चिवड़ा, साकरपाला आदि खरीद कर उनके सुंदर बाक्स बनाए।वे इमारतों में बांधकाम करने वाले मजदूरों, जरुरत मंद परिवारों तथा विभाग में काम कर रही आरोग्य सेविकाओं को दीपावली उपहार भेंट कर उनके साथ खुशियां मनाई। विद्यालय के मुख्याध्यापक विलासराव जगताप, ज्युनियर कालेज के प्रा निलेश गवली, पर्यवेक्षिका श्रीमती कविता पाटिल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर ज्युनियर कालेज के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे ।

अन्य समाचार