मुख्यपृष्ठनए समाचारअरविंद बंजारा बने शिवसेना के पाली जिलाप्रमुख

अरविंद बंजारा बने शिवसेना के पाली जिलाप्रमुख

-प्रदेशप्रमुख पदम जैन ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी नई जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
सामना संवाददाता / पाली
शिवसेना राजस्थान के प्रदेशप्रमुख पदम जैन ने अरविंद बंजारा को पाली जिलाप्रमुख पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर आदिनाथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने प्रदेशप्रमुख पदम जैन का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने अरविंद बंजारा को जिलाप्रमुख पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।
इससे पहले अरविंद बंजारा पाली के उप जिलाप्रमुख के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शिवसैनिकों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिलाप्रमुख अरविंद बंजारा ने कहा कि वे हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों और बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप काम करेंगे। साथ ही पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को गति देने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

अन्य समाचार