मुख्यपृष्ठखेलचमके गुरनूर!..रोहित-विराट की सलाह से बरपाया कहर

चमके गुरनूर!..रोहित-विराट की सलाह से बरपाया कहर

न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ अपनी रफ्तार और धारदार गेंदबाजी से छा गए हैं। दूसरे वनडे में चार विकेट लेकर उन्होंने न सिर्फ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि भारत की जीत में भी अहम भूमिका निभाई। गुरनूर ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और टीम प्रबंधन के भरोसे को दिया है। गुरनूर ने हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ३० रन देकर चार विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम १३४ रन पर सिमट गई। भारत ने डकवर्थ-लुईस पद्धति से चार रन की रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में २-० की बढ़त बना ली। पहले वनडे में भी गुरनूर ने ४४ रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। गुरनूर ने खुलासा किया कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को समझने के लिए उन्होंने अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली से सलाह ली थी। दोनों दिग्गजों ने उन्हें सही लाइन और लेंथ के बारे में अहम सुझाव दिए। कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मार्गदर्शन भी उनके काम आया। गुरनूर बल्लेबाज के नजरिए से गेंदबाजी की रणनीति तैयार करते हैं। यही समझ अब मैदान पर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

अन्य समाचार