मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने ५०वें जन्मदिन का जश्न मनाया, लेकिन उनकी फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अक्सर उनकी तारीफ होती है पर कुछ लोग उनकी उम्र और निजी जीवन को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह सोशल मीडिया ट्रोलिंग से वैâसे निपटती हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी सच्चाई पर ध्यान देती हैं और नकारात्मक बातों को अपने आत्मसम्मान को प्रभावित नहीं करने देतीं। उनके लिए परिवार, दोस्त और मानसिक शांति अधिक महत्वपूर्ण हैं। करियर को लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक्टिंग से उतनी संतुष्टि नहीं मिली जितनी डांस परफॉर्मेंस से मिलती है। उन्होंने कहा कि पहले ‘आइटम नंबर’ को सीमित नजरिए से देखा जाता था, लेकिन अब इन्हें एक रचनात्मक चुनौती के रूप में सराहा जाता है और इनकी मेहनत को सम्मान मिलता है।
