मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनाव से पहले शिंदे गुट को झटका...सानपाड़ा में संगठन बिखरा!.. २० पदाधिकारियों...

चुनाव से पहले शिंदे गुट को झटका…सानपाड़ा में संगठन बिखरा!.. २० पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

सुनील ओसवाल / मुंबई

नई मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बीच शिंदे गुट को बड़ा झटका लगा है। सानपाड़ा विभाग में शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता मिलिंद सूर्यराव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही २० से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ दी है।
सूत्रों के अनुसार, महानगरपालिका चुनाव में पत्नी को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से मिलिंद सूर्यराव पार्टी नेतृत्व से नाराज थे। पार्टी द्वारा उनकी पत्नी को टिकट न दिए जाने और एक ही परिवार के तीन सदस्यों को उम्मीदवार बनाए जाने पर सूर्यराव ने असंतोष जताया था। कई वर्षों की निष्ठावान सेवा के बावजूद उपेक्षा किए जाने से वे आहत बताए जा रहे हैं।
इन इस्तीफों के बाद सानपाड़ा क्षेत्र में शिंदे गुट की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। इसका सीधा असर आगामी महानगरपालिका चुनाव पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मिलिंद सूर्यराव ने संकेत दिए हैं कि वे अगले दो दिनों में अपनी आगे की राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि आने वाले दिनों में और भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। इन सामूहिक इस्तीफे से नई मुंबई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें सूर्यराव के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

अन्य समाचार