मुख्यपृष्ठस्तंभडिजिटल सुरक्षा में सेंध!..साइबर अटैक से बचना आसान भी है

डिजिटल सुरक्षा में सेंध!..साइबर अटैक से बचना आसान भी है

डॉ. मंगेश आमले
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

साइबर हमलों से दुनिया में उस वक्त बड़ी खलबली मच गई है, जब दुनियाभर के १७८ बड़े संस्थानों और मीडिया घरानों की वेबसाइटों पर ताबड़तोड़ हमले किए गए। सीएनएन, बीबीसी, एचएसबीसी और आईकिया जैसी दिग्गज कंपनियों के सर्वर एक साथ हांफने लगे। इस घटना ने डिजिटल सुरक्षा के उस अहंकार को तोड़ दिया है, जिसे अपराजेय माना जाता था। यह हमला इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि उन्नत सुरक्षा चक्रव्यूह के बावजूद डिजिटल दुनिया में कोई भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
इन हमलों के पीछे मुख्य कारण आर्थिक लाभ, जासूसी, राजनीतिक साजिश या रैंसमवियर के जरिए फिरौती वसूलना होता है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर की पुरानी कमजोरियां, कमजोर पासवर्ड और इंसानी गलतियां भी साइबर अपराधियों का काम आसान कर देती हैं। जैसे-जैसे तकनीक उन्नत हो रही है, हैकर्स के तरीके भी उतने ही अत्याधुनिक और स्वचालित होते जा रहे हैं।
आम यूजर्स के लिए जरूरी सावधानियां
व्यक्तिगत स्तर पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए यूजर्स को कुछ बुनियादी और जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। सभी महत्वपूर्ण अकाउंट्स पर टू-पैâक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करें। अपने डिवाइस, ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अज्ञात स्रोतों से फाइल डाउनलोड करने से बचें। अपने पासवर्ड मजबूत रखें और उन्हें समय-समय पर बदलते रहें। इसके अतिरिक्त, अपने एप्पल डिवाइस को हमेशा नवीनतम संस्करण पर अपडेट रखें, क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन करते समय वॉलेट पते की सावधानीपूर्वक जांच करें और अपने बैंक स्टेटमेंट पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी असामान्य गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।
संस्थानों के लिए सुरक्षा उपाय
इस प्रकार के खतरों से निपटने के लिए सरकारों और संस्थानों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करना होगा। इसके लिए जीरो ट्रस्ट नीति अपनाई जानी चाहिए, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर आंख मूंदकर भरोसा न किया जाए। समय-समय पर नियमित सुरक्षा ऑडिट और पेनिट्रेशन टेस्टिंग करानी चाहिए। साथ ही, डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन और खतरों का तुरंत पता लगाने के वास्ते एआई-संचालित टूल्स का उपयोग करना बेहद जरूरी है।

अन्य समाचार