बॉलीवुड में चोरी भी हो तो ऐसी कि चोर पकड़ा जाए, लेकिन हंसी न रुके। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अभिषेक बच्चन का मोबाइल ही पार कर दिया था और उससे रानी मुखर्जी को ऐसा रोमांटिक मैसेज भेजा कि अभिषेक के होश उड़ गए। दरअसल, इसकी शुरुआत अभिषेक की शरारत से हुई थी। उन्होंने पहले प्रियंका का फोन चुराकर अपनी वैन में छिपा लिया था। मौका मिलते ही प्रियंका ने भी हिसाब बराबर कर दिया। उन्होंने अभिषेक के फोन से रानी को लिखा, `आई मिस यू, कहां थे तुम?’ रानी को लगा कि मैसेज अभिषेक ने ही भेजा है। उन्होंने तपाक से जवाब दिया, `हाय एबी, तुम्हें क्या हो गया है?’ प्रियंका ने यह मजेदार किस्सा सिमी गरेवाल के चैट शो में सुनाया था। यानी बॉलीवुड में दोस्ती के नाम पर फोन चोरी और रोमांस के नाम पर प्रैंकबाजी भी खूब चलती है!
