मुख्यपृष्ठस्तंभबेबी ऑन बोर्ड

बेबी ऑन बोर्ड

 -सीमा श्रीवास्तव

मैरिड एट फर्स्ट साइट यूके की दुल्हन पैगी लॉरेंस ने आईवीएफ गर्भपात के सात महीने बाद अपने `बेबी ऑन बोर्ड’ पर अपनी खुशी साझा की है। ई ४ शो की २०२३ सीरीज में दिखाई देने वाली पेगी ने पिछले अप्रैल में बताया था कि प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के एक महीने बाद ही उन्हें अपने बच्चे को खोने का दुख हुआ था। ३४ साल की इस एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में पैंâस को बताया था कि वह और उनके मिस्ट्री पार्टनर अब भी साथ में बच्चे का स्वागत करना चाहते हैं और आईवीएफ ट्रीटमेंट जारी रखेंगे। अब, इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाले अपडेट में, पैगी ने अपनी रोमांचक खबर बताई। उसने बताया कि वह ‘ब्लास्टोसिस्ट स्थानांतरित हुए ५वें दिन’ पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि एम्ब्रियो लैब में सर्वाइवल के एक बड़े पड़ाव तक पहुंच गया है और उसे ठीक उसी स्टेज पर गर्भ में रखा गया है जब वह अटैच होने के लिए तैयार है। पैगी ने सोशल मीडिया पर जो प्यारी सी तस्वीर अपलोड की, उसमें वह बहुत खुश दिख रही थीं। रियलिटी स्टार को वैâमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता था, जब उन्होंने अपनी सोनोग्राम तस्वीर दिखाई। हालांकि पेगी असल में प्रेग्नेंट नहीं हैं, लेकिन आईवीएफ के इस स्टेज तक पहुंचना बहुत ज्यादा सुकून देने वाला है, इसका मतलब है कि उसके प्रेग्नेंट होने का चांस ज्यादा होगा।
अपने कपड़े बेच रही है हेलेन
समय बदलता है, ऐसा कि आसमान में उड़ने वाला एक झटके में जमीन पर गिरता है। अब देखिए न, खूबसूरत टीवी अभिनेत्री हेलेन फ्लैनगन को उसके परिवार ने घर से निकाल दिया। हालत यह हो गई कि उसे अब कुछ एक्स्ट्रा वैâश कमाने के लिए अपना पर्सनल सामान बेचना पड़ रहा है। इस टीवी स्टार के एक्स स्कॉट सिंक्लेयर ने जबसे घर बेच दिया तबसे वह अकेली हो गई। दर बदर हो गई। अब पैसा कमाने के लिए हेलेन विंटेड अपने कपड़े बेच रही है, साथ ही अपने टीवी करियर से जुड़े कुछ आइटम भी बेचने की योजना बना रही हैं। सेलेब्रिटी यॉर्कशायर ऑक्शन हाउस की नई सीरीज में, कोरी स्टार हेलेन ने नीलामी के लिए अपनी चीजों में कुछ कीमती चीजे रखी हैं। उसने बताया है कि पैसों की जरूरत है क्योंकि वह लंदन में शिफ्ट होने का प्लान बना रही हैं। हेलेन के कप़ड़ों में वे बिना धुले कपड़े भी हैं, जो उसने २०२३ में `आई एम ए सेलेब्रिटी… गेट मी आउट ऑफ हियर!’ में पहने थे। उसने अपना आईएसी रूकसाक, जूते और ऐनी किर्कब्राइड की कलाकृति, जो कोरोनेशन स्ट्रीट में डेर्ड्रे बारलो की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध है, को भी एक अच्छी रकम मिलने की उम्मीद में नीलामी के लिए रख दिया है।

अन्य समाचार