सूफी खान
अंसारुल्लाह का यमन के तीन हजार स्क्वेयर किलोमीटर इलाके पर कंट्रोल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट दावा करती हैं कि लाल सागर के तट, बाब अल मंदेब स्ट्रेट और गल्फ ऑफ अदन यानी अदन की खाड़ी का साउथ इलाका उनके पूरी तरह कंट्रोल में आ गया है। बड़ी तादाद में वहां से सऊदी बैक्ड फोर्सेस और मिलिशिया भाग रही हैं। इतना ही नहीं, सऊदी बैक्ड फोर्सेस और मिलिशिया के कई फाइटर्स को यमन के हूतियों ने पकड़ लिया है लेकिन फिर बड़ा दिल दिखाते हुए ये पैâसला लिया है कि दुश्मन के आम लड़ाकों को बंदी नहीं बनाया जाएगा, बल्कि छोड़ दिया जाएगा। जबकि जो बड़े अफसर हैं दुश्मन के जनरल और कमांडर लेवल के, उन्हें पकड़कर रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि हूतियों के खिलाफ लड़ रही चार ब्रिगेड को वहां से जाने दिया गया है।
कई मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि यमन के अहम सी रूट पर हूतियों का फुल कंट्रोल हो गया है, लेकिन ये लड़ाई इतनी आसान नहीं थी। ये जंग ३ सौ हूती लड़ाकों वर्सेस ५ हजार सऊदी बैक्ड फोर्सेस के बीच हुई। शुरू में तो सऊदी बैक्ड फौजों ने कई जगह जीत भी हासिल की, लेकिन अंसारुल्लाह की फोर्सेस ने पहाड़ों पर पहले से ही डेरा बनाकर रख लिया था। इतना ही नहीं, बाब अल मंदेब के दूसरे साइड करीब ३०० हूती फाइटर थे और सऊदी हिमायती यमन की फोर्सेस ने वहां आने वाली एक पतली सड़क को कट ऑफ कर दिया था और उन्हें सरेंडर करने का हुक्म दे दिया गया था। लेकिन हूतियों के ये ३०० लड़ाके लड़ते रहे लड़ते रहे जबकि उनके खिलाफ ३ से ५ हजार सऊदी बैक्ड फौजी लड़ रहे थे और ऊपर से सऊदी एयरफोर्स बमबारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि गजब का जज्बा दिखाया हूती लड़ाकों ने, उन्होंने न सिर्फ ५ हजार लड़ाकों, जिनमें फौजी और मिलिशिया दोनों थे, का मुकाबला किया, बल्कि सऊदी समर्थित फौजियों और मिलिशिया को भी भागने का पूरा मौका दिया। कहा जा रहा है कि बाब अल-मंदेब और अदन की खाड़ी के पास मौजूद ये इलाका बेहद अहम है। यह इलाका बंदरगाह वाले अदन शहर की सुरक्षा के लिए मुख्य दीवार माना जाता है। अगर सऊदी बैक्ड फौजें ऐसे ही भागती रहीं तो अदन के बंदरगाहर तक पहुंच जाएंगे अंसारुल्लाह। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हूतियों ने लाहज के अल-मदारिबाह और अल-अऔर मिलिशिया से मुकाबला किया, जिनमें फौजी और मिलिशिया दोनों के लड़ाके थे, उनकी गाड़ियों और दूसरे सामान को तबाह कर डाला और अपनी घेराबंदी मजबूत कर दी। इतना ही नहीं, नराह जिले के खरज फौजी अड्डे और आस-पास की कई पहाड़ी चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है। यह इलाका बाब अल-मंदेब स्ट्रेट और अदन की खाड़ी के बहुत करीब है।
