मुख्यपृष्ठसमाचारबिहार के गया में चुनाव प्रचार के दौरान 'हम' प्रत्याशी पर जानलेवा...

बिहार के गया में चुनाव प्रचार के दौरान ‘हम’ प्रत्याशी पर जानलेवा हमला ,कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए

 विधायक ने राजद समर्थकों पर लगाए आरोप,पूरा गांव छावनी में तब्दील

अनिल मिश्र/पटना

बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में है। दिपावली और छठ महापर्व के समापन होने के बाद आज से चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। वहीं आज गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी और हम पार्टी के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता नेता डॉ अनिल कुमार पर आज गुरुवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।इस संबंध में बताया जा रहा है कि यह घटना पंचानपुर थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में वर्तमान विधायक और हम के प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार पर उस समय हुई जब वह वोट मांगने के खातिर उस गांव में पहुंचे। इस हमले में वर्तमान विधायक को माथे में और हाथ के साथ साथ पांव में भी चोटें आई है ।इस संबंध में बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे डॉ अनिल कुमार के साथ ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के विषय पर सवाल जवाब शुरू किया जो बाद में तीखी बहस में बदल गई। इसी क्रम में हम प्रत्याशी अनिल कुमार और उनके समर्थकों पर अचानक भीड़ में मौजूद सामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दिया।

इस घटना में प्रत्याशी व उनके समर्थकों को संभालने का मौका भी नहीं मिला। वहीं घटना में डॉ अनिल कुमार से घायल हो गए। उनके हाथ व सिर में गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जिसके कारण एक हाथ फ्रैक्चर भी हो गया है। इस घटना में उनके समर्थकों पर भी हमला हुआ है। जिसके कारण कई समर्थक भी घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक की गाड़ी सहित उनके समर्थकों के करीब सात गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस संबंध में इस पूरी घटना को लेकर अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने लिए वोट मांगने के लिए आए थे। लेकिन वहां मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने उनके साथ बदतमीजी की और मेरे और मेरे साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी हत्या का साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया।इस बीच गया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी दिघौरा गांव में पहुंच गए हैं। जबकि पूरे गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस हम प्रत्याशी अनिल कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर बेहतर इलाज करवाने में जुटी हुई है।

अन्य समाचार