मुख्यपृष्ठखेलनकवी पर कसा तंज

नकवी पर कसा तंज

ब्रिस्बेन में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ५वां टी२० बारिश के कारण रद्द हो गया, इसी के साथ भारत ने ५ मैचों की सीरीज २-१ से अपने नाम की। टी२० वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट के कप्तान नियुक्त हुए सूर्यकुमार यादव ने लगातार ५ टी२० सीरीज जीती है। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए सूर्या ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसा, जो टीम इंडिया की जीती हुई एशिया कप ट्रॉफी लेकर भाग गए थे। सूर्यकुमार यादव प्रेस कांप्रâेंस में अभिषेक शर्मा के साथ आए थे, जो इस सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। सूर्या से पूछा गया कि ट्रॉफी को छूकर कैसा लगा? तो उन्होंने भी चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रॉफी को हाथ में लेकर अच्छा लगा। ये मोहसिन नकवी पर एक कटाक्ष था। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती थी, लेकिन मोहसिन नकवी ओछी हरकत करते हुए वो ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे।

अन्य समाचार