मुख्यपृष्ठसमाचारकचरे की छंटनी में मिला सोने का हार...सफाईकर्मियों की ईमानदारी की मिसाल

कचरे की छंटनी में मिला सोने का हार…सफाईकर्मियों की ईमानदारी की मिसाल

सामना संवाददाता / कल्याण

बढ़ती सोने की कीमतों के दौर में जहां लोग कीमती गहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं, वहीं कल्याण पूर्व में एक महिला ने गलती से अपना सोने का हार कचरे के साथ फेंक दिया। लेकिन केडीएमसी और सुमित कंपनी के सफाईकर्मियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे खोजकर महिला को लौटा दिया। यह घटना तब हुई, जब सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह इलाके से कचरा एकत्र कर रहे थे। महिला ने बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर सुमित कंपनी के अधिकारी समीर खाडे और केडीएमसी स्वच्छता निरीक्षक अमित भालेराव को इसकी जानकारी दी।
तुरंत कार्रवाई करते हुए कचरा गाड़ी को कचोरे टेकड़ी स्थित इंटरकटिंग सेंटर पर रोका गया। वहां महिला, उसके परिवार और अधिकारियों की मौजूदगी में कचरे की छंटनी की गई। कई थैलों को पलटने और छानने के बाद सफाई कर्मियों को वह सोने का हार मिल गया। उन्होंने बिना किसी लालच के वह हार महिला को सौंप दिया। इस ईमानदारी भरे कदम की पूरे कल्याण शहर में सराहना की जा रही है, जबकि महिला के चेहरे पर खुशी और कृतज्ञता झलक रही थी।

अन्य समाचार