मुख्यपृष्ठग्लैमरएक होटल, अलग कमरे

एक होटल, अलग कमरे

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कार्तिक ने गोवा वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उसी लोकेशन से एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें भी सामने आईं, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि एक्टर अकेले नहीं थे। इस लड़की का नाम करीना कुबिलियूट बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक ही होटल में ठहरे थे, हालांकि, कमरों के अलग होने की बात कही गई। करीना ने डेटिंग की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका कार्तिक से कोई रिश्ता नहीं है और वह उन्हें ठीक से जानती भी नहीं हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कार्तिक को ट्रोल किया जा रहा है, खासकर दोनों की उम्र के अंतर को लेकर।

अन्य समाचार