मुख्यपृष्ठअपराधप्यार में पागल प्रयागराज के युवक ने पंजाब की शादीशुदा महिला के...

प्यार में पागल प्रयागराज के युवक ने पंजाब की शादीशुदा महिला के बेटे को किया अगवा 

– पंजाब पुलिस ने दबोचा और बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लिया, आरोपी को साथ ले गई

राजेश सरकार / प्रयागराज

शहर से बाहर यमुनानगर में औद्योगिक क्षेत्र थाने के एक कस्बे का रहने वाला फरहीम सिद्दीकी मुंबई में सेल्समैन का काम करता था। करीब पांच साल पहले उसकी पंजाब के मोगा जिले की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच
नजदीकियां बढ़ीं और वह महिला से मिलने मोगा चला गया। वहां उसने एक स्कूल में नौकरी कर ली। कुछ समय पहले वह महिला को लेकर प्रयागराज भी आया था, जहां महिला लगभग 20 दिन तक उसके साथ रही। बाद में महिला मोगा वापस चली गई और दोबारा
साथ आने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने महिला को साथ में रखने की जिद में 23 सितंबर 2025 को उसके 13 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। उसे लेकर प्रयागराज भाग आया। महिला की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद लगातार पीछा करते हुए पंजाब पुलिस ने प्रयागराज के शिवकुटी के आलू मिल तिराहे से आरोपी फरहीम को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को उसके पास से सुरक्षित कब्जे में लिया, फिर आरोपी को कोर्ट में पेश कर पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। आरोपी ने अपने कबूलनामा में बताया कि उसने पहले उसकी 20 साल
की बेटी को अगवा करने की योजना बनाई थी। 19 सितंबर को वह चंडीगढ़ पहुंचा और एक टैक्सी किराए पर ली। खुद ही टैक्सी चलाकर जालंधर गया। जहां महिला की बेटी हॉस्टल में रहती थी। कई घंटे वहां उसका पीछा किया। लेकिन किसी तरह वह पकड़ में नहीं आई। योजना नाकाम रही तो वह सीधा मोगा पहुंचा और वहां से आरोपी ने स्कूल जाते समय पिस्तौल दिखाकर बेटे का अपहरण कर लिया। इससे पहले 22 सितंबर को फरहीम ने महिला के घर की रेकी की थी, लेकिन उस दिन स्कूल बन्द होने के कारण बच्चा घर पर ही था। अगले दिन, 23 सितंबर की सुबह करीब आठ जब महिला का बेटा सार्थक महाजन स्कूल के लिए निकला, तब फरहीम ने उसे पिस्तौल के बल पर जबरन कार में बैठा लिया और उसे लेकर सीधे प्रयागराज चला आया। अपहरण के बाद आरोपी ने महिला को कई बार फोन कर धमकियां दी और कहा कि यदि वह उसके साथ नहीं रहेगी तो वह उसके बेटे और बेटी दोनों को जान से मार देगा।

अन्य समाचार