मुख्यपृष्ठसमाचारमहर्षि विद्या मंदिर के गेट पर छात्र की निर्मम पिटाई, हालत गंभीर

महर्षि विद्या मंदिर के गेट पर छात्र की निर्मम पिटाई, हालत गंभीर

– पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
राजेश सरकार
प्रयागराज। महर्षि विद्या मंदिर नैनी में दसवीं के छात्र की विद्यालय के बाहर निर्ममता से पिटाई कर दी गई। हेलमेट से छात्र के सिर पर दनादन कई बार मारा गया जिससे उसको गंभीर अंदरुनी चोटें भी आई हैं।
मरणासन्न अवस्था में उसे नैनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अभी तक छात्र की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। पूरा फतेह मोहम्मद रामनगर चौराहा में रहने वाले ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक उपाध्याय नैनी महर्षि विद्या मंदिर में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब अभिषेक विद्यालय से बाहर निकला तो गेट के बाहर ही अजीत त्रिपाठी पुत्र उदय शंकर तिवारी निवासी पीडीए कॉलोनी पाल चौराहा ने उसे पकड़ लिया और सिर पर हेलमेट से दनादन कई प्रहार किया। अचानक हुए हमले से अभिषेक उपाध्याय बेहोशी की दशा में नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसके सहपाठी छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलने पर अभिषेक के पिता मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल पीडीए कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद जब ओमप्रकाश उपाध्याय ने अजीत त्रिपाठी से शिकायत की तो उसने ओमप्रकाश को भी धमकी और गालियां दी। ओमप्रकाश ने तत्काल नैनी थाने में अजीत त्रिपाठी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को तहरीर दी। घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए नैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

अन्य समाचार