मुख्यपृष्ठनए समाचारखौफनाक साइबर साजिश .... १४ दिन डिजिटल अरेस्ट कर ` १४ करोड़...

खौफनाक साइबर साजिश …. १४ दिन डिजिटल अरेस्ट कर ` १४ करोड़ की ठगी!

साजिश का शिकार हुए दिल्ली के डॉक्टर दंपति
दिल्ली में एक बुजुर्ग डॉक्टर कपल को दो हफ्तों से ज्यादा समय तक `डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर ठगों ने १४ करोड़ रुपए ठग लिए। मामला ग्रेटर वैâलाश इलाके का है। पीड़ित बुजुर्ग महिला इंदिरा तनेजा ने बताया है कि उन्हें सबसे पहले २४ दिसंबर को कॉल आई थी। कॉल करने वाला खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) का अधिकारी बता रहा था।
महिला ने बताया `मुझे सबसे पहले २४ दिसंबर को १२ बजे के आस-पास टीआरएआई से कॉल आई और उन्होंने कहा कि आपका टेलिफोन नंबर कट रहा है क्योंकि आपके नंबर से बड़ी अश्लील कॉल की गई हैं और २६ लोगों ने आपके खिलाफ शिकायत की है। आप मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं।’ ठगी का शिकार हुई महिला ने आगे बताया ‘मैंने उनसे कहा कि मैंने किसी को भी अश्लील वीडियो नहीं भेजे हैं और मैं मनी लॉन्ड्रिंग में वैâसे शामिल हूं। उन्होंने मुझे एक नंबर बताया, जिसे मैंने लिख लिया और फिर बताया कि आप जो नंबर बोल रहे हैं वो तो मेरा है ही नहीं। इसके बाद ठग ने दावा किया कि हमारे खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं और फिर वीडियो कॉल पर मुझे पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से बात करवाई।’पीड़िता महिला ने बताया है कि ‘नकली पुलिस अधिकारी बन ठग ने कहा कि मेरे नाम के वैâनरा बैंक खाते का इस्तेमाल बड़े स्तर की धोखाधड़ी में हुआ है और ये ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का मामला है। ठग इस दौरान मुंबई आकर अधिकारियों के सामने पेश होने का दबाव भी बनाता था।’

२४ दिसंबर से ९ जनवरी के बीच हुई धोखाधड़ी
महिला ने ठगों को बताया कि उनके पति एम्स में सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं और उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है इसके बावजूद वे दबाव डालते रहे और अंत में १४.८५ करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए।’ बता दें कि यह धोखाधड़ी २४ दिसंबर से ९ जनवरी के बीच हुई।

 

अन्य समाचार