मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर की बात: सत्ता विरोधी लहर से डरी बीजेपी?

उत्तर की बात: सत्ता विरोधी लहर से डरी बीजेपी?

रोहित माहेश्वरी / लखनऊ

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी २२५ सीटों पर अपने उम्‍मीदवार बदल देगी। दरअसल, यूपी सरकार ने मंत्री नंद गोपाल नंदी से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी यूपीईआईडीए का चार्ज ले लिया है। यूपीईआईडीए अब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पास रहेगा। अखिलेश यादव ने सरकार के इस पैâसले को बहुत देर से उठाया गया कदम बताया और इसे २०२७ के विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़ा। अखिलेश ने दावा किया कि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा चल रही है कि बीजेपी सत्ता-विरोधी लहर और भ्रष्टाचार को लेकर जनता के गुस्से को संभालने के लिए बड़े पैमाने पर उम्मीदवार बदलने की तैयारी कर रही है।
बेटी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला गरमा गया है। इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया है। सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत देकर मामले में सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया। सपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और इस मामले को लेकर गहरी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अन्य समाचार