मुख्यपृष्ठअपराधगीले तौलिए ने कातिल बना डाला! ... गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के सीने...

गीले तौलिए ने कातिल बना डाला! … गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू घोंपा

ग्रेटर नोएडा में विदेशी लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतारने वाली मणिपुर की लड़की ने पूछताछ में हत्या के पीछे की वजह बताई। ४७ वर्षीय लिव-इन पार्टनर यू डक-ही की हत्या करने वाली २२ वर्षीय लम जियाना पामाई ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इस जानलेवा झगड़े की शुरुआत एक `गीले तौलिए’ से हुई थी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बहस तब और बढ़ गई जब मृतक ने कथित तौर पर महिला के `गरीब देश’ से होने का ताना मारा।
मणिपुर के खौपुम की रहने वाली लम जियाना पामाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात वे दोनों खरीदारी करने और एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद अपने फ्लैट पर लौटे थे। दोनों ने वहां साथ में शराब पी और फिर सोने चले गए। पामाई ने बताया कि रात २ बजे से ३ बजे के बीच वह नहाने गई थी। जब यू बाद में बाथरूम में गया, तो उसने देखा कि उसका तौलिया गीला था, क्योंकि पामाई ने उसे पहले ही इस्तेमाल कर लिया था। पुलिस ने कहा कि पामाई के दावे के अनुसार, यू ने (जो उस समय नशे में था) तौलिए को लेकर उससे बहस शुरू कर दी। जांच में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, `बहस के दौरान, व्यक्ति ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की और कहा कि वह एक गरीब देश से ताल्लुक रखती है।’ पामाई ने पुलिस को बताया कि उसने फ्लैट से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन यू ने उसे रोकने के लिए कथित तौर पर चाकू उठा लिया। इस छीना-झपटी के दौरान, वह चाकू छीनने में कामयाब रही और उसने यू के सीने में घोंप दिया।

और नहीं बची जान
यू के बेहोश होकर गिरने के बाद, पामाई ने उसके ड्राइवर गोपाल को फोन किया और घायल व्यक्ति को लेकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मरने से पहले पामाई ने उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भी दिखाया। पूछताछ के दौरान पामाई ने पुलिस को यह भी बताया कि अतीत में भी शारीरिक हिंसा की घटनाओं के बाद उसने कई बार यू को छोड़ा था, लेकिन वह हर बार वापस आ गई थी। उसने आरोप लगाया कि यू अक्सर उसके देश को गरीब और गंदा कहकर उसे अपमानित करता था।

अन्य समाचार