-‘कलर्स ऑफ स्प्रिंग’ में भारत-कनाडा के 38 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित
सामना संवाददाता / मुंबई
कला, साहित्य और संस्कृति की प्रतिनिधि संस्था आकृति आर्ट फाउंडेशन की 25वीं अंतरराष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ‘कलर्स ऑफ स्प्रिंग’ का शुभारंभ 1 अक्टूबर की शाम मुंबई के भूलाभाई देसाई मार्ग स्थित सिमरोज़ा आर्ट गैलरी में हुआ। चार दिवसीय यह प्रदर्शनी 4 अक्टूबर तक चलेगी।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य आयोजक मनमोहन जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में भारत और कनाडा के 38 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इन कृतियों में मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक अनुभूतियों और सृष्टि के विविध पहलुओं को अलग-अलग प्रभावशाली कलाशैलियों में अभिव्यक्त किया गया है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध संगीत निर्देशक दिलीप सेन और वरिष्ठ समाजसेवी गणपत कोठारी सहित गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में संजय श्रीवास्तव, अशोक माहेश्वरी, राजीव रंजन सिंह, विकास महंते, एस.पी. आहूजा, राकेश मेघप्रा, लीना चोपड़ा, मीनल जैन, शहनाज खान, दिनेश कोचर, सुनील गुप्ता, श्यामजी भाई कोली, अरविंद आर्य, राजेश वेदांत, समीर नाइक, आदित्य सक्सेरिया, डॉ. सत्यजीत पटनायक, हिमांशु पंवार और शिवानी गिरी सहित कला, साहित्य, संगीत और सिनेमा जगत के अनेक कला प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में सुप्रसिद्ध चित्रकार शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. ज़ी गंगशा और एलिस्टन डायस की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा एम.एफ. हुसैन, टी. वैकुंठम, रामकुमार, शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. ज़ी गंगशा, विनीत मिस्त्री, बालकृष्ण कांबले, अशोक सरोज, सरिता सिन्हा, मयूर श्रीवरदंकर, दिव्यांशु जायसवाल, कामाक्षी कौर, उदय जोशी, किरण शिरूर, पूजा पारेख, हिमांशी सिंह, अनीता गोयल, प्रधन्या वानखेड़े, सुमेध उन्नावने, एलिस्टन डायस, अंजलि हरनाहल्ली, लाभ प्रकाश नायडू, सुबोध नेमलेकर, संजय उन्हावने, सैयद जुबेर, वैशाली शाह, कुमुद दास, कियारा देसाई तक्ष, विनीत जैन, ईशान घोष, रीवा पुनीत जैन, अन्या जैन, देव वी. मंडोट, मायरा ए. जैन, वीरिका जैन, पार्श्वी राठौड़ और पनैशा वी. जैन की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
आयोजक मनमोहन जायसवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 25वीं प्रदर्शनी का मुकाम हासिल करना गौरव का क्षण है और इस अवसर पर आकृति आर्ट फाउंडेशन की पूरी टीम उत्साहित है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से मुंबई में कला प्रदर्शनियों का आयोजन कर रहा है, जिनमें स्थापित और अर्ध-स्थापित कलाकारों के साथ नवोदित कलाकारों को भी प्रमुखता से मंच दिया जाता है। प्रदर्शनी 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक सभी कला प्रेमियों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
