सानो। जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी२० मुकाबला भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यादगार नहीं, बल्कि रिकॉर्डतोड़ तरीके से शर्मनाक बन गया। तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक इस बार खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक का शिकार हो गए। चार्ली हारा-हिंजे ने पारी के पहले ओवर की छठी गेंद पर अभिषेक को अपना शिकार बनाया। स्वीप खेलने की कोशिश में गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े शोमा सुगाया-स्लेटर के हाथों में जा समाई। इस विकेट के साथ अभिषेक ने टी२० क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे वह शायद कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। २०२६ में यह उनका १०वां डक है। इसके साथ ही वह एक वैâलेंडर ईयर में टी२० क्रिकेट में १० बार शून्य पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने राशिद खान और शादाब खान के ९-९ डक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, टी२० इंटरनेशनल में अभिषेक पांचवीं बार गोल्डन डक पर आउट हुए और भारतीय ओपनरों में रोहित शर्मा के चार गोल्डन डक का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
