मुख्यपृष्ठअपराधजमीन कब्जाने के लिए घर पर चढ़ाई कर जानलेवा हमले का आरोप

जमीन कब्जाने के लिए घर पर चढ़ाई कर जानलेवा हमले का आरोप

-कीडगंज के मधवापुर में सनसनी, चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर

राजेश सरकार / प्रयागराज

जमीन पर कब्जे की कथित नीयत से घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। कीडगंज थाना क्षेत्र के पुराना बैरहना स्थित मधवापुर इलाके में हुई इस घटना को लेकर शकुंतला गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता शकुन्तला गुप्ता, पत्नी मुकुट बिहारी गुप्ता, के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले संजय चौरसिया, ऋषभ चौरसिया उर्फ शुभम चौरसिया, मानसी चौरसिया और रागी देवी चौरसिया समेत कुछ अन्य लोग कथित तौर पर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों से उन पर प्राणघातक हमला किया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान संजय चौरसिया कथित तौर पर शकुन्तला और राजू को जान से खत्म करने की बात कह रहा था। वादिनी का आरोप है कि इस धमकी के पीछे उनकी पूरी जमीन पर कब्जा करने की मंशा थी।
जमीन पर कब्जे की नीयत से हमला किए जाने के इन आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार