मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता, लखनऊ और कानपुर के मंडल कॉर्डिनेटर समशुद्दीन राईन बसपा से निकाल दिए गये। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने इन पर गुटबाजी व अनुशासनहीनता के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की।
इनके निष्काशन से संबंधित पत्र प्रदेश अध्यक्ष के लेटर पैड पर जारी किया गया। बसपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो समसुद्दीन पिछले कई महीनों से नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे थे। चर्चा यह भी है कि किसी दिन बसपा प्रमुख ने उनको फोन लगवाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, न ही पलट कर उत्तर दिया। फिर क्या हाथी की भृकुटि जरा सी चढ़ी और समसुद्दीन धरती पर पटक दिये गये। पार्टी को कोई कुछ मुंह खोलने से बच रहा है। हर कोई प्रदेश अध्यक्ष के लेटर पैड का हवाला दे रहा है। जबकि बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि उनके विरुद्ध बसपा सुप्रीमो मायावती ने एैकशन लिया है। बसपा पार्टी ने उन्हें गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप में उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर निकाला गया है ।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बाद बसपा में रायनी बड़े मुस्लिम नेता माने जाते हैं। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिये बसपा ने कमर कस लिया है। पार्टी संगठन में बदलाव व फेरबदल से पहले निष्क्रिय और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बर्खास्त किए गए समशुद्दीन राईन लखनऊ और कानपुर मंडल के प्रभारी थे। बीते दिनों लखनऊ में हुई पार्टी की विशाल रैली में इनकी भूमिका से बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज हो गयी थीं। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राईन पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्हें इस संबंध में चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। ऐसे में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा में ये कद्दावर मुस्लिम नेता माने जाते थे। कुछ दिनों से इनकी शिकायते मिल रही थी।
आपको बता दें कि बसपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। बसपा पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है और वह हर हाल में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने 19 अक्तूबर को बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर आगे की रणनीति तय की है। वहीं बसपा पार्टी में फेरबदल भी जारी है”
