मुख्यपृष्ठग्लैमरअभिनेता इमरान हाशमी पहुंचे रांची... प्रशंसकों का हवाई अड्डे पर उमड़ा हुजूम

अभिनेता इमरान हाशमी पहुंचे रांची… प्रशंसकों का हवाई अड्डे पर उमड़ा हुजूम

अनिल मिश्र / रांची

भारतीय हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी आज शनिवार को रांची पहुंचे। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। इमरान हाशमी के रांची पहुंचने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशंसकों में अभिनेता की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इमरान हाशमी को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया और वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। अभिनेता के रांची आगमन को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

अन्य समाचार