मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे का हमला ... चुनाव के वक्त भाजपा को आती है...

आदित्य ठाकरे का हमला … चुनाव के वक्त भाजपा को आती है दहिसर के ‘रडार’ की याद!

बार-बार हटाने का करती है झूठा वादा
सामना संवाददाता / मुंबई
दहिसर स्थित हाई प्रâीक्वेंसी रडार को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की घोषणा नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा किए जाने का एक वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस दावे को झूठा बताते हुए आरोप लगाया कि यह एक बार फिर जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि दहिसर के हाई प्रâीक्वेंसी रडार को हटाने के मामले पर पिछले कई दशकों से केवल आश्वासन ही दिए जाते रहे हैं। विशेष रूप से वर्ष २०१४ के बाद इस मुद्दे को बार-बार उठाया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव के समय यही मुद्दा फिर से सामने लाया जाता है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि वर्ष २०१४ से केंद्र, राज्य और मुंबई तीनों ही स्थानों पर भाजपा पावर में होने के बावजूद इस समस्या का कोई हल नहीं कर पाई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी सरकारी तंत्र एक ही पार्टी के नियंत्रण में हैं तो फिर यह मामला अब तक लंबित क्यों है? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह का निर्णय केंद्र सरकार की वैâबिनेट की मंजूरी के बिना संभव नहीं है, लेकिन २०१४ के बाद से अब तक ऐसी कोई भी वैâबिनेट मंजूरी नहीं दी गई है। यदि इनके पास योजना है तो प्लान सार्वजनिक करें।

 

अन्य समाचार