मुख्यपृष्ठनए समाचारएआई ने छीनी ३०,००० कर्मचारियों की रोजी-रोटी!

एआई ने छीनी ३०,००० कर्मचारियों की रोजी-रोटी!

-अमेजन में कॉर्पोरेट नौकरियों में ऐतिहासिक कटौती…२०२२ में कंपनी ने २७,००० निकाले थे कर्मचारी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

अमेजन एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार किसी नए प्रोडक्ट या सेल की वजह से नहीं, बल्कि ३०,००० कर्मचारियों की छंटनी की वजह से। इस छंटनी को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन २०२२ के बाद सबसे बड़ी छंटनी की तैयारी में है। २०२२ में कंपनी ने २७ हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। यह कदम कंपनी के कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। अब सवाल उठता है कि क्या यह सिर्फ खर्च घटाने की चाल है या एआई के नए दौर की शुरुआत?
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कंपनी की लागत में कटौती करने और भविष्य की रणनीतियों को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान अमेजन ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की थीं, लेकिन अब हालात बदलने के बाद कंपनी अपने वर्कफोर्स को ‘बैलेंस’ करने की कोशिश कर रही है। वैसे ३०,००० कर्मचारियों को एक साथ निकालना, अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी।

अन्य समाचार