मुख्यपृष्ठसमाचारमोहम्मद आजम खान की मां के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया...

मोहम्मद आजम खान की मां के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया शोक

सामना संवाददाता / जौनपुर

समाजवादी पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट और प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान की मां सलमा खान (75) वर्ष की आयु में निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गहरा शोक जताया है। आपको बता दें कि खान की वालिदा का इंतकाल लखनऊ में स्थित हॉस्पिटल में हुआ। उनके निधन की जानकारी होते ही उनके गृह जनपद जौनपुर में स्थित गांव गभिरन, पोस्ट-रानीपुर में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। कुछ लोग लखनऊ पहुंचे तो कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान उनकी मिट्टी में राजनीतिक दलों के लोग, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शुभचिंतक, पत्रकार व कई अन्य साथी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

अन्य समाचार