मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी में अनूठे अंदाज में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, कही कटा...

वाराणसी में अनूठे अंदाज में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, कही कटा केक तो कही हुई विशेष पूजा, बच्चों में बांटे गए पढ़ाई किट

उमेश गुप्ता/वाराणसी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन वाराणसी में कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी भक्ति, उत्साह और सामाजिक भावना के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी के कार्यालय ललिता सिनेमा भेलूपुर में महानगर अध्यक्ष दिलीप दादा के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक तथा मीठा खिलाकर बधाई दी। जन्मदिन समारोह में प्रमुख रूप से बहादुर यादव सूबेदार सिंह मनोज राय धूपचंडी अशफाक अहमद डबलू, ओपी सिंह, समाजवादी पार्टी की महिला सभा महानगर महासचिव आरती कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल अजय चौरसिया ऐश्वर्या श्रीवास्तव आरती यादव संगीता पटेल दिलशाद ढिल्लू हारून अंसारी धीरज यादव जाहिद नासिर इम्तियाज गमा सोनू विश्वकर्मा आरती कुशवाहा अमन यादव रितेश केशरी ऊर्जेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।  समारोह का संचालन महासचिव योगेंद्र यादव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी राम जी यादव ने किया।

सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अजय फौजी ने संकटमोचन मंदिर तक लगभग 200 मीटर साष्टांग दंडवत करते हुए जाकर भगवान हनुमान के चरणों में मत्था टेका और अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग इस अनूठे अंदाज को देखने पहुंचे।

शिवपुर विधानसभा प्रभारी और सपा प्रदेश सचिव राजू यादव के नेतृत्व में कबीर चौरा क्षेत्र की मलिन बस्ती में गरीब बच्चों को पढ़ाई किट (बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल बॉक्स आदि) वितरित किए गए। राजू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जहां सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है क्योंकि “गरीब का बच्चा पढ़ेगा, तभी देश का भविष्य बनेगा।”

सपा नेता लालू यादव के नेतृत्व में नखास लकड़ी मंडी और लोहा मंडी के व्यापारियों के साथ मिलकर केक काटा गया और मिठाइयाँ बांटी गईं। उन्होंने कहा कि व्यापारी, छात्र, नौजवान और बुनकर वर्ग आज अखिलेश यादव को प्रदेश की राजनीति में आशा की किरण मानते हैं। सभी ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में अजय फौजी, राजू यादव, विकास यादव, संदीप यादव, लालू यादव, अरविंद शास्त्री, भैयालाल यादव, मल्लू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, और कई अन्य सपा नेता, व्यापारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य समाचार