मुख्यपृष्ठग्लैमरआलिया हुई ट्रोल

आलिया हुई ट्रोल

काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो में आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान बनकर आए। शो में दोनों ने खूब मस्ती की, लेकिन एक सवाल ने सबका ध्यान खींचा। काजोल ने पूछा, ‘क्या अपने एक्स के साथ दोस्ती रखना रेड फ्लैग है?’ इस पर आलिया ने मुंह बनाते हुए कहा, ‘क्या हम अगले सवाल पर चलें?’ उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके पुराने रिश्ते की ओर इशारा करते हुए आलिया की प्रतिक्रिया को दिखावा बताया। वहीं, वरुण धवन ने ट्विंकल खन्ना की फिल्म मेला को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी भी ली।

अन्य समाचार

लोग